क्रमांक/ 402/गिरीशमुकुल/2011 जबलपुर : 27.06.2011
प्रति
1. समस्त वरिष्ठ,मंझौले,कनिष्ठ,चिट्ठाकार
2. नये-नवेले, जूने-अलबेले, चिट्ठाकार
ब्लाग4वार्ता को मिली अति गोपनीय किंतु ब्लागहित में ओपनीय जानकारीयों खुलासा निम्नानुसार किया जा रहा है:-
- सम्मान-पुरस्कार, मिलने पर कुछेक ब्लागर्स को सम्मान पाने वालों पर मितली आई कई आई०सी० यू० में कई दिनों से भर्ती हैं, कईयों की नाड़ी नहीं मिल रही, कई देशाटन को जाना चाह रहे हैं पर गाड़ी नहीं मिल रही.कई ने खुद को इतना बिखेर लिया कि बटोरने को तगाड़ी नहीं मिल रही.
- हताश ब्लागर की ओर से एक सवाल आया कि आपके ब्लाग का ट्रैफ़िक अचानक कैसे बढ़ा ? पुराने टोटके काम नहीं आ रहे हैं ? क्या करें ? उत्तरदाता ने उत्तर दिया :- "विषयाधारित ब्लागिंग को बढ़ावा दीजिये..निंदा,यौन,गाली-गलौच,सियासत आदि विषयों पर आलेखन कीजिये दिन दूना रात चौगुना ट्रैफ़िक लीजिये"
- कुल मिला कर अंतिम और बेहतरीन सलाह ये है कि हज़ूर उम्दा लिखिये, अच्छा सटीक और संसदीय लिखिये टांग मत खींचिये किसी की वरना किसी दिन कोई आपकी खैंच लेगा तो ...
- ऊपर जो लिखा उसमें लिंक देना ज़रूरी नहीं जिनके लिये लिखा है खुद खोज लेंगे आप तो ये देखिये जो आज़ के ताजा लिंक हैं
| |
| सामंतीप्रवृत्तिवाले अफसरों का क्या किया जाए..? |
| रामदेव रिटर्न: सरकार मेरा गुनाह तो बताए एक उम्दा ब्लाग दिखाई दिया आज़ दीपक कुमार का महाराज की न्यायशीलता देखिये |