प्रिय ब्लॉगर मित्रो
प्रणाम !
रुपये के प्रतीक चिन्ह के इस्तेमाल को लेकर उत्साह चरम पर है। मीडिया में तो इसका इस्तेमाल खूब हो ही रहा है, अब इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली कंपनियां भी इस मामले में पीछे नहीं रहना चाहतीं। उनके लिए तो रुपये का प्रतीक चिन्ह फैशन सिंबल बन गया है। यही वजह है कि कंप्यूटर का कीबोर्ड हो या मोबाइल फोन का कीपैड, कंपनियों ने रुपये के प्रतीक चिन्ह को अलग जगह देने की कोशिशें तेज कर दी हैं।
देश की प्रमुख आईटी हार्डवेयर निर्माता टीवीएस इलेक्ट्रॉनिक्स ने 15 अगस्त को 'टीवीएस गोल्ड भारत' नाम से एक की बोर्ड लांच किया। इसमें पारंपरिक क्वेर्टी कीबोर्ड में दिए जाने वाले टैब बटन के ऊपर रुपये का प्रतीक चिन्ह दिया गया है। चेन्नई की इस कंपनी ने नए कीबोर्ड की कीमत 1,495 रुपये रखी है।
15 जुलाई को सरकार ने जब रुपये के प्रतीक चिन्ह को मंजूरी दी थी, तब विशेषज्ञों ने कहा था कि इसे कंप्यूटर में शामिल करना मुश्किल होगा। कंपनियों ने इस कठिन काम को एक महीने के भीतर ही कर दिखाया है। रुपये के प्रतीक चिन्ह का इस्तेमाल अब तक एक फॉन्ट को डाउनलोड कर किया जाता है। इसे फोरैडियन टेक्नोलॉजी ने लांच किया है, लेकिन यह पहली बार है जब कीबोर्ड में इसके लिए अलग जगह बनाई गई है।
रुपये के प्रतीक चिन्ह के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए लावा मोबाइल्स ने भी ऐसे ही प्रयास किए हैं। मोबाइल बनाने वाली इस देसी कंपनी ने अपने कीपैड में रुपये के प्रतीक चिन्ह के लिए अलग 'की' बनाई है। कंपनी ने इस मोबाइल फोन को 'बी5' नाम दिया है। बाजार में यह 4 हजार 400 रुपये में उपलब्ध है।

आप सब को एक काम की जानकारी तो दे दी ......................अब आप को सीधे लिए चलता हूँ आज की ब्लॉग वार्ता की ओर !
ब्लॉग 4 वार्ता मंच की यह १५९ वी ब्लॉग वार्ता होगी .........आशा है आप सब को यह वार्ता पसंद आएगी !
ब्लॉग 4 वार्ता मंच की यह १५९ वी ब्लॉग वार्ता होगी .........आशा है आप सब को यह वार्ता पसंद आएगी !
सादर आपका
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
कुम्भ के बिछड़े भाई-बहिनों का मिलन..-----दीपक मशाल :- मनमोहन देसाई की कोई नयी फिल्म है क्या ?
द्रुपदसुता "याज्ञसेनी " के लिए ..... :- हम्म !
भला काहे देखें पीपली लाइव :- आइना देखने के लिए !
बड़ी भयानक शक्ल छिपाए,रचते ढोंग फकीरी का -सतीश सक्सेना :- यही तो राज़ है इन लोगो की अमीरी का !!
ईस्ट इंडिया कम्पनी फिर से आ रही है!..............................घुघूती बासूती :- अब की बार क्या इरादे है?
पाठकों और टिप्पणियों के लिये क्या ये तरीका सही है? :- अपनी अपनी सोच और समझ !
कश्मीरी जनता है किसकी? कौन है उनका भाग्य-विधाता? :- हम है .....हर कोई यही मानता है !
लघुकथा - धूलकण और बादल .... :- दोनों है अपनी पहेचान की खोज में !
तुलसी का पुनः भारत आगमन :- स्वागत है !
ब्लॉग गुरु की पाठशाला ............... :- कहाँ लगी है ?
न्यूयार्क : संवेदना उबाल पर हैं - एक मस्जिद यहाँ भी विवाद में है! :- बधाइयाँ जी बधाइयाँ ......वैसे खून कब बहेगा ?
एक बेहतरीन कलाकार, गायक एवं इंसान: मिलिये इनसे :- जी जरूर !
उपन्यास लेखन और केश कर्तन साथ-साथ ----- ललित शर्मा :- क्या कहने !!
मक्खन को छोड़िए, मल्लू अंकल से मिलिए...खुशदीप :- मुलाकात बढ़िया रही !
पीपली [लाइव] :- बिलकुल लाइव !
सड़क मार्ग से महाराष्ट्र: खौफ़नाक आवाजों के बीच, हमने राह भटक कर गुजारी वह भयानक अंधेरी रात :- अरे बाप रे !
नई ग़ज़ल/ अगर रोता है बच्चा छातियों में दूध आता है :- ना रोने दो बच्चो को !
क्रिकेट के नियम बने खलनायक - सहवाग है असली नायक :- सो तो है !
साकार सरासर और सरेआम :- बहुत कुछ हो गया !
मैं नही चाहता ... :- क्या ?
धर्म में इतने अंधे कैसे हो जाते हैं माँ-बाप??? :- यहीं तो समझ के बाहर है !
अनाज सड़ने में यमराज का हाथ :- यमराज को भी सरकार ने मंत्री मंडल में शामिल कर लिया ??
आंत्रशोध पर शोध का परिणाम ---ओ आर एस --दस्तों की रामबाण दवा -- :- आभार जानकारी का !
अनाज सड़ने में यमराज का हाथ :- यमराज को भी सरकार ने मंत्री मंडल में शामिल कर लिया ??
आंत्रशोध पर शोध का परिणाम ---ओ आर एस --दस्तों की रामबाण दवा -- :- आभार जानकारी का !
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
आज की ब्लॉग वार्ता बस यहीं तक .........अगली बार फिर मिलुगा एक और ब्लॉग वार्ता के साथ तब तक के लिए ......
जय हिंद !!