शनिवार, 15 सितंबर 2012

हद हो गयी अब तो… इनका कुछ तो करो यारों……… ब्लॉग4वार्ता …… ललित शर्मा

ललित शर्मा का नमस्कार, भ्रष्टाचार और अराजकता ही हद हो गयी, मंहगाई सभी सीमाएं तोड़कर बाहर निकल गयी। जीवनोपयोगी चीजें आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रही हैं। जब से मनमोहन सरकार ने सत्ता संभाली तब से लेकर वर्तमान तक मंहगाई में 150 प्रतिशत की वृद्धि हो गयी है। पहले जो महीने का राशन दो हजार का आता था अब वह 5 हजार का रहा है। अब रही-सही कसर गैस के दामों ने पूरी कर दी। पार्लियामेंट में जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनकर इसलिए भेजती है कि वह उनके दुख दर्द को संसद के सामने उनका प्रतिनिधि बन कर रखे। लेकिन चुने हुए जनप्रतिनिधि अपनी सुख सुविधाओं के लिए लालायित रहते हैं। जब - तब अपनी तनख्वाह और भत्ते बढाते रहते हैं। आम जनता की भूख से उन्हे कोई लेना देना नहीं। हालात तो यह हैं कि वर्तमान संसद में लगभग 300 सांसद ऐसे हैं जो करोड़पति हैं। जिसका पेट भरा हो वह आम आदमी की भूख को क्या समझेगा? आज गैस सिलेंडर का बढा हुआ मूल्य सीधे-सीधे आम आदमी के पेट पर चोट है। कमजोर विपक्ष होने का भी परिणाम भी झेलना पड़ रहा है। सारे ही चोर चोर मौसेरे भाई हैं, एक सांप नाथ और एक नाग नाथ। अगर विपक्ष मजबूत होता तो इस गैस एवं डीजल मूल्य वृद्धि का आधी रात को ही घरों से निकल कर सड़क पर विरोध होना चाहिए था। वैसे भी यह मूल्य वृद्धि कांग्रेस के ताबूत में आखरी कील साबित होगी॥

गैस सिलेंडर एवं डीजल के मूल्य बढने पर कुछ व्यंग्य चित्रकार मित्रों ने तूलिका से विचारों को अभिव्यक्त किया है। आज की पेसल वार्ता में कुछ व्यंग्य चित्रों का सैर कीजिए……… प्रस्तुत है आज की वार्ता ………



वार्ता को देते हैं विराम, मिलते हैं ब्रेक के बाद…… समय हो तो हिन्दी दिवस पेसल पर भी आईए

9 टिप्पणियाँ:

कम से कम किसी की तो विकास दर अच्छी है..

सभी कार्टूनों ने एक-एक कहानी कह दी है. बहुत असरदार.

आज की बेहतरीन वार्ता शानदार लिंक्स के साथ

bahut hi satik kartun hai ye samasya to sahi me pareshan karne vali hai

शानदार वार्ता... हाय महंगाई ... हद हो गई

महंगाई में जीना दूभर है सचमुच ..
बढिया वार्ता !!

यह टिप्पणी हमारे ब्लाग्स को ब्लागोदय और ब्लाग 4 वार्ता से जोडऩे के लिए है। हम कला, शिल्प, यात्रा आदि पर चार ब्लाग संचालित करते हैं। हमने लोगो लगा रखें हैं पर हमारी पोस्ट ब्लागोदय और ब्लाग 4 वार्ता पर कहीं नजर नहीं आती।
उनका पता निम्र है:
http://moomalnews.blogspot.com
http://moomalshilpi.blogspot.com
http://moomalyatra.blogspot.com
http://moomalgaliyara.blogspot.com
कृपया देखें और उचित लगे तो जोड़े।
धन्यवाद
मूमल

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी में किसी भी तरह का लिंक न लगाएं।
लिंक लगाने पर आपकी टिप्पणी हटा दी जाएगी।

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More