शुक्रवार, 5 नवंबर 2010

दीपावली पर विशेष तौर पर तैयार .. ब्‍लॉग4वार्ता .. संगीता पुरी

आप सबों को संगीता पुरी का नमस्‍कार .. दीपावली शब्द दीपएवं अवलीको जोडकर बनाया गया है। चूंकि अवली का अर्थ पंक्ति होता है , इसलिए दीपावली का अर्थ दीपो की पंक्ति होती है। माना जाता है कि दीपावली के दिन श्री रामचंद्रजी अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात अयोध्‍या लौटे थे। इस मौके पर सारे अयोध्यावासी इतने खुश थे कि सबने उनके स्‍वागत में अपने अपने घरों में घी के दीए जलाए थे । तब से प्रतिवर्ष इस त्‍यौहार को मनाने की परंपरा बन गयी थी। भारत के सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक महत्‍व बहुत अधिक है। बरसात के बाद गंदगी और किटाणुओं को दूर करने के क्रम में पूरी सफाई के बाद हम  घरों को रंगों व मोमबत्तियों से सजाते हैं। भारत वर्ष की प्रत्‍येक गली को मिट्टी के दीपकों की पंक्तियों से सजाया जाता है। इस तरह हम प्रकृति से लडते हुए अमावस्‍या के अंधेरे को सम्मिलित रूप से उजाले में बदल देते हैं। चूंकि रामचंद्र जी रावण का नाश कर अयोध्‍या लौटे थे , इसलिए अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में हम आनन्‍द का यह उत्‍सव मनाते हैं। इस दिन नए नए कपडे पहनकर धन और समृद्धि की प्रतीक लक्ष्‍मी जी की पूजा और अराधना कर हमलोग आपने मित्रों को उपहार देते हैं , अच्‍छे अच्‍छे पकवान बनाकर खाते हैं , मिठाइयां खाते हैं दीपावली के बारे में जानने को बहुत कुछ है , मेरे साथ ब्‍लॉग4वार्ता पर चलिए और स्‍वयं ही देखिए , हिंदी ब्‍लोगरों ने दीपावली के बारे में क्‍या क्‍या लिखा है ..  



ब्रह्माण्ड की प्रथम दीपावली

दीपावली में लक्ष्‍मी जी के साथ गणेश की पूजा क्‍यूं ??

राम के त्‍याग का स्‍मरण और सभी को दीपावली का नमन

 

जैन धर्म में दिवाली का महत्व

लक्ष्मी-गणेश या विक्टोरिया-पंचम

जब स्वयं लक्ष्मी जी आप से ये सवाल करेंगी तो आप क्या जवाब देंगे - - - - - -- mangopeople

छद्म दीपोत्सव

मेरा गाँव - मेरा देस - मेरी दीपावली

शुभ दीपावली

समृधि की खिड़की .......:)

यूँ दिवाली मना लीजिये

दीपावली का अवसर: गर्व और कृतज्ञता

दीपावली के बारे में संक्षेप में

ये कैसी दीपावली है?

हर साल दीपावली मनाएंगे

त्‍यौहारी बाजार और लुभावनी स्‍कीमों का सच

प्रकाश पर्व - दीपावली

उत्सवी परम्परा और दीपावली..

दीपावली से दिवाली का दौर
दीपावली की शुभकामनाएं

दीपावली (हाइकु -जुगलबन्दी)

शुभ दीपावली

दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं


एक बम्पर स्पर्धा

दीपावली पर बाबूजी तुम क्या-क्या खरीदोगे

मन में जो उजियारा कर दे

अब विदा दीजिए .. अगले सप्‍ताह मिलती हूं !!

22 टिप्पणियाँ:

मालपुए का स्वाद लिए वार्ता....बहुत बढ़िया!


सुख औ’ समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएँ,
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएँ
खुशियाँ आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएँ..
दीपावली पर्व की आपको ढेरों मंगलकामनाएँ!

-समीर लाल 'समीर'

बहुत मेहनत और लगन से तैयार की गयी वार्ता

आभार

दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएँ!!!

आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामाएं

बहुत सुन्दर. आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें...सादर

आज दीपावली है। प्रकाश पर्व। अज्ञान के अंधकार को हरने, उसे ज्ञान से प्रकाशित करने तथा रिद्धि -सिद्धि, सुख, सम्पत्ति से जीवन को आप्लावित करने की कामना का त्यौहार।

ईश्वर से कामना है कि यह दीपोत्सव आपके जीवन में सभी मनोकामनाएं पूर्ण करे।

दीपावली पर हार्दिक शुभकामनाएँ!!!

आपको और आपके परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामाएं ..

दीपावली की ब्लॉग वार्ता टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ ...

बढ़िया वार्ता ..आभार

दिवाली पर्व है खुशियों का, उजालो का, लक्ष्मी का! यह दिवाली आपकी ज़िन्दगी खुशियों से भरी हो, दुनिया उजालो से रोशन हो, घर पर माँ लक्ष्मी का आगमन हो!
शुभ दीपावली!

बेहद उम्दा वार्ता .......काफी महेनत करनी पड़ी होगी आपको ....पर महेनत का फल बहुत ही मीठा है ! बहुत बहुत आभार इस शानदार दिवाली विशेष ब्लॉग वार्ता के लिए !

अरे देखिये तो भूल ही गया था ......मेरी पोस्ट को शामिल करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद !

बहुत सुन्दर अन्दाज़्।
दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनायें।

बहुत सुन्दर

आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें....

चित्रमयी चर्चा बहुत सुन्दर है!
--
प्रेम से करना "गजानन-लक्ष्मी" आराधना।
आज होनी चाहिए "माँ शारदे" की साधना।।

अपने मन में इक दिया नन्हा जलाना ज्ञान का।
उर से सारा तम हटाना, आज सब अज्ञान का।।

आप खुशियों से धरा को जगमगाएँ!
दीप-उत्सव पर बहुत शुभ-कामनाएँ!!

इस ज्योति पर्व का उजास
जगमगाता रहे आप में जीवन भर
दीपमालिका की अनगिन पांती
आलोकित करे पथ आपका पल पल
मंगलमय कल्याणकारी हो आगामी वर्ष
सुख समृद्धि शांति उल्लास की
आशीष वृष्टि करे आप पर, आपके प्रियजनों पर

आपको सपरिवार दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं.
सादर
डोरोथी.

दीपों सी झिलमिलाती चर्चा .सभी को दीप पर्व की मंगलकामनाये.

चिरागों से चिरागों में रोशनी भर दो,
हरेक के जीवन में हंसी-ख़ुशी भर दो।
अबके दीवाली पर हो रौशन जहां सारा
प्रेम-सद्भाव से सबकी ज़िन्दगी भर दो॥
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई!
सादर,
मनोज कुमार

दीपावली का कोई भी पक्ष अशेष नहीं रहा आपकी इस पोस्‍ट। सम्‍पूर्ण/सर्वांग दीपावली मनवा दी आपने। कोटिश: धन्‍यवाद ओर आभार।

हम सबकी ओर से दीपावली की शुभ-कामनाऍं स्‍वीकार करें।

'असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतं गमय ' यानी कि असत्य की ओर नहीं सत्‍य की ओर, अंधकार नहीं प्रकाश की ओर, मृत्यु नहीं अमृतत्व की ओर बढ़ो ।

दीप-पर्व की आपको ढेर सारी बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं ! आपका - अशोक बजाज रायपुर

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी में किसी भी तरह का लिंक न लगाएं।
लिंक लगाने पर आपकी टिप्पणी हटा दी जाएगी।

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More