ब्लॉग़4वार्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्लॉग़4वार्ता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 31 दिसंबर 2011

नूतन वर्ष की अशेष शुभकामनाएं....ब्लॉग़4वार्ता .... संध्या शर्मा

संध्या शर्मा का नमस्कार...
जाने वाले को विदा और आने वाले का स्वागत  करना यही हमारी भारतीय संस्कृति है. हर साल की तरह दिसम्बर का महीना अपने साथ कडकडाती हुई ठण्ड और नए साल की आहट लेकर आता है. हम ठहरे उत्सवधर्मी.  प्रत्येक क्षण, प्रत्येक दिन आनंद और उत्साह से बिताया जाये यही सिखाया है हमारी संस्कृति ने हमें... 2011  के विदा और 2012  की स्वागत बेला करीब है. 

नया वर्ष, नयी दिशा, नयी सोच, नयी कामना, नयी आस, नयी भावना 
के  साथ स्वागत कीजिये नए साल का
आप सभी को नूतन वर्ष की अशेष शुभकामनाएं....

शब्द-शब्द उलझ जाने दे कविता-कहानी से बहल जाने दे रौशन रहेगा अक्षरों में लौ एक गीत को गज़ल हो जाने दे शाखों पर रुत आयेंगी और जायेंगी मेघों को दरख्तो पर बरस जाने दे राग और विराग का नाद बिखरा है यहाँ स...
वर्ष कहता है - मेरा नया आरम्भ तुम्हारा हो ..
विदा की बेला में रुकने की बात कर क्यूँ मेरे मन को कातर कर रहे हो विदा का जश्न मनाते तुम तो घड़ी की सुइयों में अटके हो कब १२ बजे और नया साल आए ... आँखें तो मेरी छलकने को हैं कुछ पल के लिए मेरी सोचो ...
शुभ हो नया वर्ष
शुभ हो नया वर्ष चलो एक बार फिर करें स्वागत नव वर्ष का ! यूँ तो सृष्टि हर क्षण नयी है उपजती है, मिटती हैउमडती है, गिरती है बनती है पल-पल अपनी गरिमा में कुछ और ही...नहीं था हिमालय का उत्तंग शिखर लाखों वर्ष प...
नव वर्ष ...डा श्याम गुप्त की कविता....
*पहली जनवरी को मित्र हाथ मिलाके बोले , वेरी वेरी हेप्पी हो न्यू ईअर, हेमित्रवर | हम बोले शीत की इस बेदर्द ऋतु में मित्र , कैसा नव वर्ष तन काँपे थर थर थर | ठिठुरें खेत बाग़ दिखे कोहरे में कुछ नहीं ...
आज ही के दिन नेता जी ने फहराया था अंडमान में राष्ट्रीय ध्वज
आज का दिन अंडमान में काफी महत्व रखता है. आज सुबह जब मैं पापा के गेस्ट-हॉउस में जा रही थी तो देखा कि नेता जी स्टेडियम के सामने राष्ट्रीय झंडा फहराया जा रहा है. मैंने सोचा कि आज क्यों झंडा फहराया जा रहा है ?...
ख्याल
जला के राख़ कर अब मेरे सब ख्यालों को ख्याल तेरा ही बस एक मेरे सर में रहे, कशिश ये हुस्न-ए-बुतां जिससे मांग लाया है वही नूर-ए-खुदा बस मेरी नज़र में रहे, तेरा ही ज़ोर मेरे दस्त-ओ-बाज़ू में  तेरी ही कु...
जिस्म तो बहुत मिलते है पर यहॉं प्यार नही मिलता हथेली पर लिए दिल खड़ा हूँ कोई खरीदार नही मिलता। कोई तो बताए पता मुझे उस दुकान का जो बेचता हो वफा वो दुकानदार नही मिलता। कैसे करू यकीं तेरी वफा पर त...
कैसे छुपा ले
 करीब से गुजरती हवाओ से कैसे कह दूँ कि तेरी खुशबू छुपा ले माना रात गहरी है अंधेरो से कैसे कह दूँ कि जुगनू छुपा ले आसमान पर सितारे सजे है चाँदनी से कैसे कह दूँ कि चाँद छुपा ले तू शहर में मशहूर बहुत ...
नये साल की खुशी मनाएं.....
*नए साल की खुशी मनाये... * मिली देश को आजादी, जन जन का मन हर्षाया पर भारत माता के ह्रदयघाव, कोई देख न पाया, वीर सपूतों ने दी थी कुर्बानी,अपनी जान गंवाकर मिटा दिया अ...
"यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते"
 समझे न कोई अपना, सब दीन नज़र से देखें हों क्षमताएं असीम चाहे पर दोष अकूत आरोपें. शमित किया जिसने भी अपनाया ,कटु स्वरों से गोंदा सर्वस्व दिया अपना , पर अंत एकाकी पाया...
"माना कि मूल धन 'क' है"
गणित के पाठ्यक्रम में प्रारम्भिक कक्षाओं में अज्ञात राशि की गणना करने में बहुधा पहले अज्ञात राशि को मान लेते है कि वह 'क' है | तत्पश्चात उस काल्पनिक राशि के अन्य विवरण अनुसार उसकी व्य...
नितांत गोपनीय परंतु ओपनीय : चिट्ठाकार कहीं के मिल रहे हैं एक जनवरी बारह को - ग्‍यारह से बारह का चिट्ठाकारी सफर
 खबर आ रही है बहुत तेज चैनल है अब न्‍यू मीडिया मालूम ही नहीं चलता खबर कहां से आ जाती है खबर कहां चली जाती है मच जाता है हल्‍ला चाहे दिन हो साल का पहल्‍ला चिट्ठाकारी के लिए रुपहला इसे कहा जाता है नहले पर दहल...
नहीं सुमन सौगन्धों से
जीवन तो जीना पड़ता है, ना चलता अनुबन्धों से मनमानी जीवन में हो ना, शासित है प्रतिबन्धों से भले सोचकर कदम बढायें, अनहोनी होती रहतीं फिर भी कोशिश दूर रखें हम, जीवन को दुर्गन्धों से प्यार हुआ पहला तबतक म...
दिल सपने संजोने लगेगा  
 मत बतावो किसी को अपनी ख़ुशख़बरी उसको दुख होने लगेगा। ऊपर से वह ख़ुश दिखेगा, पर उसका अन्तर
रोने लगेगा।। अपने घाव भी मत दिखावो किसी को, वह उसमें उंगली पिरोने ... 
ज़रा सी जिंदगी, जीने का बहाना निकले... ये नया साल भी थोड़ा सा, पुराना निकले... ज़रा सा प्यार वो करें, तो बहुत सा तडपे... ये प्यार का ज़रा उल्टा सा, फसाना न... 
जीवन तो जीना पड़ता है, ना चलता अनुबन्धों से मनमानी जीवन में हो ना, शासित है प्रतिबन्धों से भले सोचकर कदम बढायें, अनहोनी होती रहतीं फिर भी कोशिश दूर रखें...
कहीं और से ... 
  * * *ये ब्रह्माण्ड * * * भले ही मैं बिछ जाता हूं तुम्हारे संकेत मात्र से किंतु एक दिन ये ब्रह्माण्ड मेरे चुम्बनों की ध्वनि से भर जाएगा ! * * ** *हि... 
 कैसा रहेगा आपके लिए 29 और 30 दिसंबर का दिन ??
मेष लग्नवालों के लिए 29 और 30 दिसंबर को किसी सामाजिक कार्यक्रम में पिता पक्ष का महत्व दिखाई देगा, कर्मक्षेत्र में भी आपको बडी जबाबदेही मिल सकती है। काफी ...
 ख़बर है - आगे बस डूब ही डूब है ,जाग ही जाग
लौटते हुए इन गीतों तक,वहीदा तक इस घड़ी सब ख़ाली है…ये लम्हा ख़ाली ,इसका क़तरा-क़तरा ख़ाली । ख़ाली कमरा, फ़र्श पर रखी कुर्सियां ख़ाली … कुछ भी दर्ज़ नहीं म...  
 नई ग़ज़ल/ सचमुच कितना पगला है वो....... 
*'सुख खोजूंगा' निकला है वो कितना तन्हा-तन्हा है वो उसकी गलती माफ़ भी कर दो जैसा भी है अपना है वो मंजिल वो इक दिन पायेगा गिरता मगर संभलता है वो मंजिल आखिर पा... 
 मैं और मेरे कवि मन के घर आँगन में 
इस १९ दिसंबर में मेरा ब्लॉग ...पूरे ३ साल का हो गया ....अपनी व्यवस्ता और कुछ बीमार होने की वजह से मैं ये पोस्ट पहले नहीं डाल सकी ...पर आज मन हुआ कि ...आप स...
मैं और मेरी तन्हाईयाँ -----! 
  * * * * मैं और मेरी तन्हाईयाँ * * *"अपने फ़साने को मेरी आँखों में बसने दो !* *न जाने किस पल ये शमा गुल हो जाए !" * बर्फ की मानिंद चुप -सी थी मैं ----क्या कहूँ ? कोई कोलाहल नहीं ? एक सर्द -सी सिहर...

चलते-चलते देखिये मेरी पसंद का एक गीत



सादर-
संध्या शर्मा
मिलते हैं अगली वार्ता पर... 

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2011

कब तक तुझसे सवाल करेंगे ... ब्लॉग़4वार्ता --- संध्या शर्मा

संध्या शर्मा का नमस्कार, वार्ता पर आप सभी का स्वागत है...  
प्रस्तुत है, मेरी पसंद के कुछ लिंक्स  

शुक्रिया तेरा
शुक्रिया तेरा, तेरे होने के अहसास का, शुक्रिया उन सब बातों का, जो कभी हुई ही नहीं, शुक्रिया खुशनुमा उस अहसास का, जो दिल को कभी मिला ही नहीं, जिंदगी तेरा भी शुक्रिया, तुझसे भी अब ...


उनके चेहरे पर सपने
आज भीड है हर जगह और उनके चेहरे पर सपने जेबे तलाशती हुई पर उसमे सिर्फ बचे ईंट पत्थर हाशिये से बाहर लोग अब बस भीड का हिस्सा है बदहवास सांसो की जमीन पर सपने में सिर्फ भूख है और उनके जलते पेट को एक...

आने को है नया साल
आने को है नया साल कुछ नया लिए कल सुबह आए खुशियों की सौगात लिए | तैयारी की स्वागत की जागे सारी रात अनोखा उत्सार जगा नया साल कुछ खास लगा | स्वप्नों के तानेबाने से एक नया संसार बुना जहां न हो भेदभाव ...

रेल में जागृत जन-मन और बिना टिकट यात्रा करता पत्रकार
कार्यालयीन व व्‍यावसायिक व्‍यस्‍तता के कारण बहुत दिनों से कलम कुछ ठहरी हुई है, फेसबुक और ट्विटर में में मोबाईल के सहारे हमारी सक्रियता भले ही नजर आ रही हो किन्‍तु ब्‍लॉगिंग के लिए समय नहीं निकल पा रहा है। ...


मै तुम्हारी आत्मा
मै क्यों ? तुम्हारे शरीर में रहूँ, एक हारे हुए शरीर में, जिसने कभी अन्दर की ओर झांक कर देखा ही नहीं, और बढ़ता रहा स्वयं सोच के रचे घरौदे की ओर , सम्रधता की ओर, न कोइ रहे तुम्हारे अपने न पराये , आं...

तू तू ..मैं मैं ...(४)
*डिफेक्टिव आइटम !* मुझे जरा बाद में पता चला पर तुम्हे तो मालूम था .... फिर क्यों भेज दिया मुझ जैसे डिफेक्टिव आइटम को यहाँ ...? बोलो क्वालिटी वालों के यहाँ भी आर टी आई लगाया तो कहते हैं प्रोडक्शन...

मन में है अपार ऊर्जा
 नए वर्ष के लिये कुछ और संकल्प श्रेष्ठ का चुनाव सदा हो, कुछ भी हेय न हो जीवन मेंप्रेय मार्ग पर बहुत चल लिये, श्रेय सधे अब तो जीवन में मन में है अपार ऊर्जा, सुप्त कहीं न रह जाये जहाँ पहुंचने की ठानी है, स्व...

बात पुरानी हो गयी!
दो बूँदें गिरी आँखों से और सारी कहानी हो गयी हमने कही तुमने सुनी... बात पुरानी हो गयी! फासले बढ़ते गए जीवन चलता ही रहा सूरज उदित हुआ रोज़ और रोज़ ढ़लता ही रहा कहाँ से राहों में इतने मोड़ आ गए तुम मुड़ गए ...
 
posted by noreply@blogger.com (गिरीश"मुकुल") at मिसफिट Misfit - 
 
कब तक तुझसे सवाल करेंगे और कब तक तुझे कटघरे में खड़ा करेंगे ! नहीं जानते तुझसे क्या सुनने की लालसा मन में करवटें लेती रहती है ! ज़िंदगी ने जिस दहलीज तक पहुँचा दिया है वहाँ हर सवाल गैर ज़रू...
 
जब कभी भी आँधियों का ज़िक्र आयेगा | तब टूटे हुए गुंचे भी याद आयेंगे | जिस बज़्म में वफ़ा का ज़िक्र हो रहा होगा | उस वक्त हम भी ज़रूर याद आयेंगे | रुख से नकाब हटाने से क्या फायदा होगा | चाँद शरमा कर छुप...
 
आज वक़्त से आँखें मिला ही लीं, और जान लिया वजूद को... जिसके भरोसे... अब तक पटकता रहा, उम्मीदों के पैर... वो भी झूठी तसल्ली सा निकला....
 
 एक लम्बे समय से मेरे ब्लॉग पर मेरी ड्राइंग अपलोड ही नहीं की गईं. आप भी सोच रहे होंगे की पाखी की ड्राइंग कहाँ गायब हो गईं. तो ये रहीं मेरी कुछेक नई ड्राइंग.. *..अब इन्हें देखकर जल्दी से बताइए कि...
 
* * १. पूर्णता स्वप्न है अधूरापन है सत्य २. पूर्णता मिथ है अधूरापन है हकीकत ३. पूर्णता माया है अधूरापन है अध्यात्म ४. पूर्णता मोह है अधूरापन है मोक्ष ५. पूर्णता मृत्यु है अधूरापन है जीवन 
 
 आप सभी को नव वर्ष की बहुत बहुत मंगलकामनाएं ... तुमसे अलग होने बाद कितनी बार तुमसे अलग होना चाहा पर हो न सका सुबह की अखबार के साथ तुम घर में घुसती हो तो तमाम कोशिशों के बावजूद निकलती नहीं ख़बरों के ...
 
कोई सुनता तो हम भी कुछ कहते...! 
एक रोज़ उठी बात एक मन में, जीवन को एक जगह पर रख.. कुछ ऊपर उठकर, हवाओं में हम रहते! कोई सुनता तो हम भी कुछ कहते!! अपने आप से ही परे जाकर, लम्बी यात्रा के बाद.. अपनी ही आत्मा संग, कुछ देर बहते! कोई सुनता तो ह...
 
उनके लबों पर क्या ख़ूब पान की लाली रची है पान का पत्ता वहां भी यहाँ भी मिठास ले रहा है / *पान का पत्ता वहां उनके मुहँ में और यहाँ हमारे दिल में ** 
 
जानती हूँ हाल तेरा तुझसे ज्यादा जो बातें तेरा दिल तुझसे नहीं कह पता वो मुझे आकर बता जाता है देख कितना अपना है मत रातों को ख्वाब सजाया कर मत रात के तकिये पर मोहब्बत सजाया कर खामोश दीवारें कब बोली हैं वहाँ तो...
 
 ** * * *मेरे आँसू तुम* *आँखों में ही रहना* *अतीत की धारों में* *तुम नहीं बहना * *लोग हँसेंगे * *ताने भी देंगे * *कुछ अपने तो * *कुछ ज़माने भी देंगे* *बस तुम सुनना * *मत कुछ कहना* *मेरे आँसू तुम * *आँखों में ...
चलते-चलते देखिये मेरी पसंद का एक गीत 

 
सादर-
संध्या शर्मा
मिलते हैं अगली वार्ता पर... 

गुरुवार, 21 जुलाई 2011

कनक चंपा,रेडियो तेहरान और दो पेंसिल बैटरी -- ब्लॉग4वार्ता -- ललित शर्मा

नमस्कार, गुगल द्वारा ब्लॉगर के हिन्दी बटन बंद किए जाने पर पिछले दिनों कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। आज गुगल ने हिन्दी लिखने का बटन लौटा दिया। वैसे इस बटन के बंद होने से ड्राफ़्ट पर लिखने वाले ब्लॉगर्स को समस्या हो गयी थी। कईयों ने मुझे फ़ोन करके समाधान पूछा। मैने इसका विकल्प भी उन्हे बताया। चलिए अब विकल्प की बजाए गुगल के हिन्दी लेखन बटन का स्वागत कीजिए। जिससे पोस्ट लिखने में आसानी हो। संगीता जी के द्वारा तीन पोस्ट लिखने के बाद अब ललित शर्मा की ब्लॉग4वार्ता पढिए, आपके लिए लाएं है कुछ उम्दा पोस्ट लिंक, अब चलते हैं ब्लॉग़4वार्ता पर.....।

कडुवा सच पर मिलती है खरी-खरी, उदय भाई बड़ा नेत के लिखते हैं, निशाना चूकता नहीं। पुराने निशानची हैं अंग्रेजों के जमाने के, निशाना चूकेगा कैसे। कहते हैं तू मतलब का यार है, भाई यही जीवन का सार है। वर्तमान क्लिक से ही जोड़ा जाए, एक क्लिक में बंद और एक क्लिक में शुरु। बरसों के संबंध एक क्लिक से ही खत्म हो जाते हैं। इसलिए सरकार भी क्लिक को ताक रही है, फेसबुक पर सत्ता का शिकंजा कसता जा रहा है। पगड़ी संभाल जट्टा, पगड़ी संभाल ओए। चलते रहिए जो होगा सो देखा जाएगा। जब कसाब और अफ़जल को फ़ांसी पर नहीं चढाया जा सका तो फ़ेसबुकियों को कौन बंद कर देगा। चलते चलते कैप टाउन - कैप-ऑफ गुड होप की सैर कीजिए। मौज मनाईए, जिन्दगी न मिलेगी दोबारा,  क्यों फ़ालतु के पचड़े में पड़ा जाए, ब्लॉगिंग करो और मौज मनाओ।

दिल से निकली एक दुआ और समाचार रेडियो तेहरान से आया। अब बहुत हो गया बिजली का खर्चा जाओ कोई दो पेंसिल बैटरी लाओ इसी से काम चलाया जाए। बरसात की रात का क्या भरोसा कब बिजली चली जाए, अंधेरा हो जाए। यह आईडिया फ़ालो करने लायक है बरसात में, जैसे मैंने आपको फोल्लो किया है, अब आप मुझे फ़ाल्लो कीजिए। एक हाथ दे और एक हाथ ले। अगर कुछ लेना देना नहीं तो कनक चंपा आईए, कुछ बढिया मिलेगा पढने  को। काबिनी की बात हो रही है और इधर हम मान बैठे हैं, बरसाती मौसम में तबियत जरा सी नासाज है। तबियत ठीक करने के लिए शानदार औजार है, डॉ साहेब तीन दिनी प्रवास पर हैं। ऐसे में तबियत नासाज हो तो कोई क्या करे? इधर अवधी गजल का बोलबाला है और यहाँ छत्तीसगढी गज़ल का धमाल है।

इधर  बात पगोडा की हो रही है और सावन के मेघ मंडराने लगे, वर्षा भी झूम कर होने लगी। यहाँ मल्हार गाया जा रहा है।उमड़ घुमड़ कर आई रे घटा कारी-कारी बदरी छाई रे मौसम सुहाना हुआ और कवियों ने तान छेड़ी 
पिट्सबर्ग में एक भारतीय चंद्रशेखर आजाद का स्मरण कर रहे हैं। उड़नतश्तरी लैंड करने के लिए एक स्पेस की तलाश हो रही है, पहले बताना था, अधिक जगह चाहिए, हम पुलिस ग्राउंड उपलब्ध करा देते,तुम्हारा आना ही पुरुष्कार है !! एक कविता पढिए मैं संसार सजाना चाहती हूँ., इधर कुछ अलग सा सवाल है किसी लेखक ने अपनी कलम को कोई नाम नहीं दिया, ऐसा क्यों? हल करके देखिए। तब तक हम आते हैं शार्ट ब्रेक से, कुछ फ़ास्ट फ़ूड लेकर और मिलते हैं अगली वार्ता में। राम राम...........................

रविवार, 17 जुलाई 2011

देश मे गद्दार नही मिल रहे --- ब्लॉग़4वार्ता --ललित शर्मा

नमस्कार, मुंबई में एक बार फ़िर आतंकवादी हमला हुआ। दर्जनों लोगों ने अपने प्राण गंवाए। आतंकवादी मौका पाकर अपनी करतूत कर जाते हैं, हमारी एजेंसियां लकीर पीटते रहती हैं। ताज होटल पर हुए हमले के बाद यह बड़ी घटना है। निर्दोष नागरिकों के जान की कोई कीमत नहीं, कीड़े मकोड़े की तरह लोगों को मार दिया जाता है और कुछ लोग मोम बत्तियां जला कर कर्तव्य की इति श्री कर लेते हैं। संसद हमले के अपराधी अफ़जल को सजा होने के बाद भी फ़ांसी नहीं दी जा रही, कसाब को बिरयानी खिलाई जा रही है। क्या इतना लचर हमारा लोकतंत्र हो गया  है। संसद पर हमला इतिहास का काला दिन था। जब संसद सुरक्षित नहीं तो आम आदमी की सुरक्षा कौन करे? अब चलते हैं आज की ब्लॉग4वार्ता पर और चर्चा करते हैं कुछ उम्दा चिट्ठों की.....।

अष्टावक्र व्यंग्य के माध्यम से गंभीर बात कह रहे हैं--आतंकवादी तो भोले भाले मासूम लोगो को मारते हैं  आप जैसे नेताओं को नहीं अफ़जल गुरू तो देश का कचरा और बोझ साफ़ करने  संसद गया था । वही संसद जिसमे देश का सबसे सस्ता भोजन मिलता है । वही संसद जहां पैसे के जोर पर बिल पास कराये जाते हैं । वही संसद जिसके नेता आजकल तिहाड़ मे पाये जाते हैं । वही संसद जहां आम आदमी बिकता है इमान बिकता है और सही दाम मिले तो देश हित भी बिक सकता है । पाकिस्तानियो को इस देश मे गद्दार नही मिल रहे इस लिये हमले नही हो पा रहे हैं इसमे तुम्हारी क्या होशियारी है। आगे पढें

जोशी जी की कुछ इधर की कुछ उधर की बंद थी अब फ़िर शुरु हो गयी है, पूण्यप्रसून जी कह रहे हैं मनमोहन का विस्तार, कांग्रेस की हार, अरे भाई हार जीत का फ़ैसला तो मैदान में होगा। बस समय आ रहा है धीरे-धीरे, जनता भी जाग रही है धीरे-धीरे, जवाब तो मिलेगा ही मंहगाई का, आंतकवादी हमलों का, लोकपाल बिल का, महिला आरक्षण बिल का। बहुत कुछ भरा है अभी जनपिटारे में।जब पांच बरस सत्ता भोग राव के सामने 1996 में जब चुनाव का वक्त आया तो कांग्रेसियों के हाथ खाली थे। आठ बरस सत्ता से बाहर रही कांग्रेस को 2004 में भी भरोसा नहीं था कि सत्ता उन्हें मिल जायेगी। तो क्या 2014 के बाद कांग्रेस दुबारा 1996 वाली स्थिति में आ जायेगी।आगे पढें,.

आखिर क्यूं पटरी पर लौटी मुंबई?बुधवार को हुए श्रृंखलाबद्ध धमाकों से हुई तबाही को गुरूवार की सुबह सुबह अखबारों में देख मन हिल गया। लाशों की तस्वीरें, घायलों के कराहते चेहरे, घटनास्थल पर पड़े चिथड़े दिनभर आंखों के सामने घूमते रहे। नेताओं के रुटीन, खोखले सांत्वना भरे बयानों की तरफ तो नज़र घुमाने की भी इच्छा न हुई। हर धमाके या आतंकी हमले के कुछ दिनों तक यही चलता रहता है।  अगले दिन शुक्रवार को अखबारों में पढ़ा- "फिर पटरी पर लौटी जिंदादिल मुंबई", "नए फौसले के साथ काम पर लौटे मुंबईवासी", "आतंक के मुंह पर तमाचा" जैसे शीर्षकों से अखबार सजे हुए थे।आगे पढें

हर गांव-नगर-महानगर में एक सिविक सेन्टर होता है, इधर एक जाट सेंटर है, ये कहना तो बेकार है कि ये कहाँ-कहाँ से दिखाई दे जाती है, अगर मौसम साफ़ है तो आप दिल्ली के लगभग सौ किलोमीटर लम्बे रिंग रोड पर, बनी किसी भी ऊंची बिल्डिंग से इसे देख सकते हो, ये इमारत पूरे पाँच साल में बन कर तैयार हुई है, और इसका बजट था, केवल 600 सौ करोड रुपये बनाने का, इस इमारत पर दिल्ली सरकार की नजर लगी हुई है, और भविष्य में सम्भव भी है, कि यह दिल्ली सरकार के मुख्यालय में बदल जाये, इस ईमारत में छोटे-छोटे कमरे ना होकर, बडॆ-बडे विशाल हॉल है, जिनमें बैंक की तरह, कार्य करने के स्थल बनाये हुए है। पूरी इमारत ही पूर्णतय: वातानुकूलित है, चाहे लिफ़्ट हो या गैलरी, हर कही मौसम की मार से बचे रहते है।


यहाँ ब्लॉगर्स के काम की चीज है कभी काम आएगी, मुंबई राज ठाकरे की बपौती है, तभी तो उलजलूल बयान आ रहे हैं, इन बहादूरों में आतंकवादियों से लड़ने की ताकत हो है नहीं, बस व्यर्थ के गाल बजाकर प्रादेशिक वैमनस्य का जहर घोलना चाहते हैं लोगों के मन में, भ्रुण हत्या पर चिंतन करती हुई एक कविता यहां  पढें  
उसके तेवर में बदज़बानी है. 
बात सचमुच ये खानदानी है.. 
उस के हाथों में राजरेखा सी, 
उस की आँखों में राजधानी है.. 
पेट भर के वो भूख पर चीखा 
देख पानी भी पानी-पानी है.

सोचती हूँ जिस दिलेरी से तुमने वो बम् छुपाया होगा,
घर जाके वैसे ही बिटिया को निवाला खिलाया होगा,

कौनसा बाकी रह गया काम अधूरा,
घर से निकलने का बहाना माँ को क्या बताया होगा,

घर से निकलते हुए बच्चे ने पकड़ ली होंगी तेरी टाँगे,
उसे कौन सा खिलौना देकर पीछा छुड़वाया होगा,
ईश्वर जो भी करता है मनुष्य के भले के लिए अच्छा ही करता हैएक राज्य का राजा अपने मित्रों और मंत्री के साथ शिकार करने गया . शिकार के दौरान राजा की उंगली में चोट लग गई और उसकी उंगली से खून निकलने लगा . राजा की उंगली की चोट को देखकर राजा के मित्र ने कहा -किसानों ने उठाया अपना टूलयो तावड़ो और यो निनाण (फसल में उगी हुई घास को काटना ) और यो कसियो (निनाण करने का एक औजार) पण के करां करणों ही पड़सी भाया " । ये शब्द हैं हमारे खेत के पड़ोसी ताऊ मातुराम के। आजकल हमारे गांव के किसी भी खेत...
आक्रोश देश की दुर्दशा और उसके तथाकथित कर्णधारों की हरकतों से यहां की जनता ही नहीं विदेशों में रह रहे भारतीय भी विक्षुब्ध हैं। ऐसे ही एक भाई ने अपना आक्रोश शब्दों में ढाल कर इ-मेल से भेजा है।.पेट का साइज़ कम करने की सलाह है - पेट का साइज कम करवा कर मोटापा कम करने का क्रेज़ ज़ोर पकड़ रहा है –अभी कुछ दस दिन पहले ही टाइम्स ऑफ इंडिया में एक रिपोर्ट थी, आपने भी देखी होगी – Scalpel helps teen fight flab. इस में बताया गया था कि किस ...
चित्र कविता पढिए
पोस्ट पर जाने के लिए चित्र पर क्लिक करें
वार्ता को देते हैं विराम, मिलते हैं ब्रेक के बाद, अगली वार्ता की जिम्मेदारी इनकी है। राम राम

शुक्रवार, 15 जुलाई 2011

गोल्लर मन फ़ांदव दीवार -- ब्लॉग़4वार्ता -- ललित शर्मा

नमस्कार, आज गुरु पूर्णिमा है, आज के दिन ही गुरुकूलों में विद्यारंभ संस्कार हुआ करते हैं। जिससे विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करने का अधिकारी बनता है। दादू महाराज गुरु  की महिमा का बखान करते हैं  - " ईक लख चंदा आण कर, सूरज कोटि मिलाई। दादू गुरू गोविंद बिन, तो भी तिमिर न जाई॥" फ़िर कहते हैं - "जीव जंजालों पड़ गया, नौ मण उलझा सूत। कोई एक सुलझे सावधान, गुरु, बाईक, अवधूत॥" 
गुरू की महिमा निराली है। बिना गुरु के ज्ञान नहीं। वेद कहते हैं मनुर्भव: अर्थात मनुष्य बनो। विद्यालय ही वह स्थान है जहां गुरु के मार्गदर्शन में पशुवत प्राणी मनुष्य बनता है। नहीं  तो पशु और मानव में कोई अंतर नहीं। जिनसे भी हमने कुछ ज्ञान प्राप्त किया है, वे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष हमारे गुरू हैं, गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर उन्हे सादर नमन। उनके प्रति हम अपनी कृतज्ञता अर्पित करते हैं, अब चलते हैं आज की ब्लॉग4वार्ता पर ......।

सबसे पहले चर्चा करते हैं रायपुर में रजनीश की, आज रजनीश पूर्णिमा भी है। इस अवसर राहुल सिंह जी सिंहावलोकन पर गुरुओं को याद कर रहे हैं।सन्‌ 1979 में दुर्गा महाविद्यालय से स्नातक हो कर, स्नातकोत्तर के लिए मैंने प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विषय का चयन किया। पुरातत्व में स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए गुरूजी श्री डॉ. विष्णु सिंह ठाकुर की प्रेरणा रही और फलस्वरूप न सिर्फ रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के अनूठे शिक्षण संस्थान शासकीय दूधाधारी श्रीवैष्णव स्नातकोत्तर संस्कृत महाविद्यालय, रायपुर में प्रवेश लिया।

इधर दुनिया बदलने की खबर है, और चर्चा हो रही है हम और वो की। छत्‍तीसगढ़ी में गजल विधा का प्रयोग हो रहा है। संजीव तिवारी जी  ने ब्लॉग पर ताला लगा रखा है फ़िर कुछ शेर  उनके ब्लॉग से  ताला तोड़ कर लाए हैं आपके लिए.....

नरवा खलखल हांसत है,
नवा नवा फ़ूटत है धार्।(जोहार ले - - - -

बरदी के सुत गे गोसैया,
सन्सो में हवय खेत खार। जोहार ले - - - -

दिल हा चना के जवान है,
औ राहेर लगत हे कचनार। जोहार ले- - - -

धान के कोनो पुछैया नाही,
औ खड़े है चना के खरीदार। जोहार ले - - -

अमली के सा्ड़ी हा सरकत है,
औ लहकत हे आमा के डार। जोहार ले

कोड़ही मन हा फ़ाग सुनावत।
गोल्लर मन फ़ांदव दीवार । जोहार ले- - -
 

आतंकवाद की लड़ाई जारी है, पर धमाके नहीं सुन सकते सत्ता में बैठे गूंगे बहरे लोग, शबनम खान ले आई हैं खाली पन्नो वाली डायरी, लेकिन अब इसमें कुछ तो लिखना ही पड़ेगा। इधर भूत प्रेत आया है कहते हैं पत्रकारों का पागलपन छाया है, यहां भी दावा है अब मारा तो मारा, अब मार के देख तब बताऊंगा तुझे, बरसों से यही  होता आ रहा है, और देश की आत्मा लहूलुहान है। चांदनी भी श्वेत चादर ओढ़कर हँसती है जब ये कहते हैं - कर देता हूं सारे ब्‍लॉग डिलीट और आजाद हो जाऊं 15 अगस्‍त को, अगर आप तो नहीं कर पाएंगे किन्तु योद्धाओं को मत रोकिएगा ये अवश्य कुछ कर दिखाएगें।

बम विस्फोट हवा में उठता शोर, गंध, शोले और चीथड़े लाशों के दो पल में जिंदगी ने दम तोड़ा कटे सर, कहीं धड़बर्बरता ने सारी सीमाओं को छोड़ा चीखें, कराहटें, आर्तनाद विलाप, विनाश, विध्वंस कहीं दूर नफरत ने जाल बिछा.चल यार....ये तो रोज का है.कल शाम यहाँ मुम्बई में बम फटे, आज सुबह सब कुछ वैसे का वैसा। बच्चे स्कूल जा रहे हैं, लोग ऑफिसों में, कारखानों में अपने काम पर जा रहे हैं, बसें,कारें,मोटरसाइकिलें सब कुछ जैसे कल चल रहे थे वैसे ही आज भी ...

चलते रहिये चलते रहिये रुक  जाना नहीं कहीं तू हार के, काटों पे  चलके मिलेगें साए  बहार के, रुक जाना नहीं।ट्रिनSSS ट्रिनSSS ट्रिनSSS  घंटी बज गयी है, आज कुछ मित्रों का जनमदिन है , वर्डप्रेस इंस्टालेशन - ब्लोगर से हिंदी लिखने का टूल जबसे गायब हुआ है कई लोगों को आशंका है कि कहीं गूगल ब्लागस्पाट को बंद ही ना करदे| यदि एसा होता है तो ब्लोगर्स की सालों की मे... रोज़-रोज़ जीती मुंबई - मैं 1999 में पहली बार मुंबई गई थी। TISS का एन्ट्रेन्स था, और मैं चाचाजी के साथ कोलकाता से गई थी। दादर प्लेटफॉर्म पर गीतांजली एक्सप्रेस रात के ग्यारह बजे ... 

आज बस इतना ही, मिलते हैं कल एक ब्रेक के बाद, राम राम

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More